विनोद खन्ना के इश्क में हुईं गिरफ्तार, सनी देओल संग भी जुड़ा नाम, एक्ट्रेस का पाकिस्तान से भी रहा गहरा नाता

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड की वो टॉप एक्ट्रेस जिसने करियर के पीक पर खुद से 12 साल छोटे एक्टर से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी. करियर के शुरुआती दौर में इनका नाम सनी देओल से भी जोड़ा गया. विनोद खन्ना के साथ तो इनके अफेयर की खबरें उस दौर में काफी आम हुआ करती थी. कहा तो ये भी जा रहा था कि दोनों शादी भी करने वाले थे. लेकिन एक्ट्रेस की मां की वजह से दोनों अलग हो गए थे.

इंडस्ट्री की वो जानी मानी एक्ट्रेस अमृता सिंह हैं, जो आज यानी शुक्रवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. एक्ट्रेस ने साल 1983 में सनी देओल के साथ फिल्म बेताब से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपने ग्लैमर अवतार से सभी का दिल जीत लिया. सलमान खान, जैकी श्रॉफ, सनी देओल और विनोद खन्ना संग तो उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था. विनोद खन्ना और अमृता सिंह के रिलेशनशिप के तो कई किस्से आपने अक्सर सुने भी होंगे. कहा जाता है कि दोनों अमृता की मां की वजह से अलग हो गए थे.

मुमताज को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस, स्क्रीनिंग के लिए पहुंची सिनेमाघर, हुई बदसलूकी, आग बबूला हो गए थे शशि कपूर

अमृता सिंह-विनोद खन्ना की लव स्टोरी
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया है अमृता और विनोद एक फिल्म के सेट पर ही एक दूसरे को पसंद करने लगे थे. उस दौर में दोनों ने के अफेयर के भी खूब चर्चे हुआ करते थे. साल 1989 में सुपरहिट फिल्म बंटवारा के सेट पर दोनों पहली बार मिले थे. इस मल्टी स्टारर फिल्म में ही अमृता ने हैंडसम विनोद खन्ना पर दिल हार बैठी थीं. हालांकि विनोद खन्ना उनसे 12 साल बड़े थे. एबीपी की खबर के मुताबिक अमृता विनोद दोनों ही फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूजे से प्यार करने लगे थे.

Amrita Singh, Who is Amrita Singh second husband,, Who is the real mother of Sara Ali Khan, How old is Amrita Singh now, How many movies Amrita Singh done, amrita singh age, amrita singh instagram, amrita singh 2nd husband, amrita, singh and saif ali khan, amrita singh 1st husband, amrita singh daughter, amrita singh age at marriage, amrita singh young photo, ravi shastri current wife, ravi shastri age, ravi shastri wikipedia, ravi shastri second wife, ravi shastri family, sara ali khan, saif ali kahn, kareena kapoor khan, ibrahim khan, amrita singh secret marriage, amrita singh Wikipedia, entertainment special

अमृता सिंह ने अपने हर किरदार से फैंस का दिल जीता है.                                                                                                                                                                                                                                                                       पाकिस्तान से रहा खास कनेक्शन
अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना मुस्लमान थीं और उनके पिता शविंदर सिंह विर्क पंजाबी सिख जाट घराने से थे. वह एक आर्मी ऑफिसर थे. एक वक्त में ऐसा कहा जाता था कि उनकी मां रुखसाना सुल्ताना का नाम सुनते ही दिल्ली के मुसलमान डर के मारे कांपने लगते थे. क्योंकि अमृता के घर का राजनीति से तगड़ा कनेक्शन रहा है. अमृता की मां 1970 के दशक में भारतीय आपातकाल के दौरान संजय गांधी की राजनीतिक सहयोगी भी रही थीं.

बता दें कि अमृता और विनोद खन्ना का रिश्ता एक्ट्रेस की मां को बिलकुल पसंद नहीं था. क्योंकि वह उम्र में विनोद खन्ना से काफी छोटी थीं. मां के चलते ही विनोद खन्ना और अमृता की राहे जुदा हो गई थी. इसके बाद ही अमृता ने खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान से गुपचुप शादी रचाई थी. हालांकि उनकी ये शादी भी टूट गई और अमृता ने सैफ अली खान से तलाक ले लिया था.

Tags: Amrita Singh, Entertainment Special, Sunny deol, Vinod Khanna

[ad_2]

Source link