[ad_1]
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने शुक्रवार को दिल्ली में बहुचर्चित फिल्म RRR फेम एक्टर राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी से मुलाकात की. गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें ‘Natu Natu’ के ऑस्कर जीतने पर बधाई दी. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा था कि ‘भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन, क्योंकि ‘नाटू नाटू’ गीत ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है. यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर है. टीम आरआरआर को बधाई.
फिल्म RRR फेम नाटू- नाटू सांग पूरे दुनिया में तहलका मचा रहा है. ना सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि दुनियाभर के लोग नाटू-नाटू पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. पहले गोल्डन ग्लोब और फिर ऑस्कर में अवॉर्ड जीतने के बाद यह सांग हर भारतीय संगीत प्रेमी के लिए ऐतिहासिक हो गया है.
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah met RRR fame actor Ram Charan and his father Chiranjeevi in Delhi. Home Minister congratulated them after ‘Naatu Naatu’ won Oscars pic.twitter.com/Tumzecmzev
— ANI (@ANI) March 17, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें sachhikhabar हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट sachhikhabar हिंदी|
Tags: Home Minister Amit Shah, गृह मंत्री अमित शाह
FIRST PUBLISHED : March 17, 2023, 22:26 IST
[ad_2]
Source link