कॉमेडियन जिसे पूरा प्रदेश ठोकता है सलाम, दर्शकों को हंसाकर बन गए मुख्यमंत्री, दूसरी शादी से तीसरी बार…

[ad_1]

मुंबई. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बधाइयां गूंज रही हैं. भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है. ये तीसरी बार है जब भगवंत मान पिता बने हैं. इससे पहले भी भगवंत मान 2 बच्चों के पिता थे. भगवंत मान सियासी दुनिया का ऐसा नाम जिसने एक्टिंग और कॉमेडी की दुनिया में खूब झंडे गाढ़े.

कभी टीवी पर चुटकुले सुनाकर लोगों को हंसाने वाले भगवंत मान को आज पूरा प्रदेश सलाम ठोकता है. भगवंत मान आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री हैं. भगवंत मान का सियासी दुनिया से पहले मनोरंज की दुनिया में लंबा करियर रहा है. भगवंत मान ने 2 बार शादी भी की है. पहली पत्नी से अलग होने के बाद बगवंत मान ने बीते 2 साल पहले 2022 में जुलाई के महीने में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी रचाई थी.

मनोरंजन से शुरू हुआ करियर और बन गए राजनेता
17 अक्टूबर 1973 में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में जन्मे भगवंत मान ने संगरूर में स्थित SUS कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी. कॉलेज के बाद भगवंत मान ने ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला लिया. भगवंत मान टीवी पर कॉमेडी की दुनिया के सिपाही बने और अपने मजेदार चुटकुलों से लोगों का मनोरंजन करने लगे. देखते ही देखते भगवंत मान कॉमेडी की दुनिया के किंग बन गए. हालांकि भगवंत मान की कॉमेडी पंजाब तक सीमित रही. भगवंत मान ने टीवी पर कॉमेडी के साथ कई फिल्मों में भी काम किया. फिल्मों में काम कर भगवंत मान ने काफी नाम कमाया. लेकिन जल्द ही इससे ऊब गए.

कॉमेडी के बाद शुरू हुआ सियासी सफर
कॉमेडी की दुनिया में खूब नाम कमाने के बाद भगवंत मान ने सियासी सफर की शुरुआत की. भगवंत मान ने मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्स पार्टी को ज्वाइन किया. इसी पार्टी के टिकट पर भगवंत मान पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े. साल 2012 में लहरा विधानसभा सीट से पहली बार सियासी मैदान में उतरे. हालांकि पहला चुनाव भगवंत मान हार गए.

इसके बाद भगवंत मान ने कांग्रेस का दामन थामा, लेकिन ज्यादा लंबा साथ नहीं चला. साल 2014 में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और राजनीतिक मैदान में मेहनत करने लगे. साल 2017 में भगवंत मान ने जलालाबाद विधानसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा. लेकिन दूसरा चुनाव भी भगवंत मान को पंजाब के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल ने हरा दिया.

यहां से बदली किस्मत और बन गए मुख्यमंत्री
भगवंत मान लगातार 2 बार चुनाव हारने के बाद भी हिम्मत नहीं हारे. साल 2018 में भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया. लेकिन इसी दौरान भगवंत मान के ऊपर ड्रग्स के आरोप लगे. जिसके चलते उन्हें इस पद को छोड़ना पड़ा. इसके बाद 2019 में भगवंत मान संगरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत गए. यहां जीतने के बाद उन्हें आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब का मुख्यमंत्री भी बना दिया गया.

bhagwant mann, bhagwant mann comedian who became cm later, bhagwant mann who worked in many films as an actor later became cm, bhagwant mann wife, bhagwant mann new baby, bhagwant mann wife age, bhagwant mann children, cm bhagwant mann whatsapp number, bhagwant mann age, bhagwant mann daughter, bhagwant mann entertainment career, bhagwant mann movies, bhagwant mann comedy movies, bhagwant mann comedian who became cm of punjab, bhagwant mann filmy career, bhagwant mann movies career, Punjab CM Bhagwant Mann,

भगवंत मान ने अपने जीवन में 2 बार शादी रचाई है. भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी.

कभी टीवी पर चुटकुले सुनाकर लोगों का मनोरंज करने वाले भगवंत मान को पूरा प्रदेश सलाम ठोकने लगा. भगवंत मान ने अपने जीवन में 2 बार शादी रचाई है. भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी. इस शादी से उन्हें 2 बच्चे भी हुए. लेकिन 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. इंद्रप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं. यहां भगवंत मान ने 2022 में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी रचाई थी. अब गुरप्रीत ने बेटी को जन्म दिया है. भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं.

Tags: Bhagwant Mann



[ad_2]

Source link