महिला को सलाम! इस उम्र में खड़ी कर दी कंपनी, 50 लाख से ज्यादा का टर्नओवर, 12 हजार महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

[ad_1]

कुंदन कुमार/गया. गया जिले के बांके बाजार प्रखंड की द्रौपदी देवी हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं. उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आदर्श महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड नामक संस्था की स्थापना की. इस संस्था के माध्यम से द्रौपदी देवी ने 950 से अधिक समूह बनाए हैं, जिनमें 15-15 महिलाएं शामिल हैं. ये महिलाएं वित्तीय, सामाजिक और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं.

द्रौपदी देवी कम पैसे में अधिक मुनाफे के लिए खेती के लिए महिला किसानों को जागरूक करती हैं. 1200 से अधिक महिला किसान मशरूम की खेती के अलावा अन्य खेती में भी व्यस्त हैं. द्रौपदी देवी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें हर काम के लिए प्रशिक्षित भी किया है. उन्होंने आलू, मशरूम, धान आदि की खेती के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग दी है. द्रौपदी देवी के प्रयास से ही बांकेबाजार के बेला गांव में बीस एकड़ खेत में सामूहिक प्रयास से लेमन ग्रास की खेती हो रही है. यहां महिला फार्म प्रोड्यूस कंपनी गठित की गई है, जिसमें बांकेबाजार सहित कई गांवों से जुड़ी 1090 महिलाएं सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें- एक ही घर में महिला के दो पति, गर्भवती हुई तो अपनाने को कोई नहीं हुआ तैयार, फिर हुआ…

50 लाख रुपए टर्नओवर
कंपनी का टर्नओवर अभी 50 लाख रुपये है. कंपनी से सभी महिलाएं खेती आधारित कार्य करती हैं और उन्हें प्रतिमाह पांच से छह हजार रुपये की आमद हो जाती है. द्रौपदी देवी बताती हैं कि इस मुहिम को शुरू करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन दिनो नक्सलवाद भी चरम पर था और लोग दिन में भी घर से बाहर नहीं निकलते थे लेकिन वह घर से बाहर निकाल कर गांव-गांव जाकर महिलाओं को अपने साथ जोड़ा और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम शुरू किया. आज द्रौपदी देवी 11 हजार महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनका काम अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है.

Tags: Bihar News, Gaya news, Local18, Women Empowerment

[ad_2]

Source link