VIDEO: अरे ये क्या हो गया? रोहित शर्मा से सरेराह छीन लिया गया बल्ला, पीछे-पीछे भागे कप्तान

[ad_1]

हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2023 का एथम लॉन्च
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव अलग अंदाज में नजर आए

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में अब हफ्ते भर का ही वक्त बचा है. हर टीम नए सीजन में नए जोश के साथ उतरेगी और सबका इरादा खिताब जीतना ही होगा. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी इसी इरादे से ही आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत करना चाहेगी. पिछला सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा था. टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही थी. मुंबई इंडियंस 14 में से 4 मैच ही जीत पाई थी. हालांकि, अब वो बीती बात हो गई. अब मुंबई वापसी को पूरी तरह तैयार है. आईपीएल 2023 से पहले टीम ने अपना एथम भी लॉन्च कर दिया.

आईपीएल 2023 के लिए लॉन्च किए गए मुंबई इंडियंस के एंथम की थीम ‘ये है मुंबई मेरी जान’ है. इस एंथम का वीडियो मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो की शुरुआत में सचिन तेंदुलकर और नीता अंबानी बच्चों के साथ टीम का एंथम सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं.

इसके फौरन बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हाथ में बल्ला लिए सड़क पर निकलते हैं. तभी बाइक पर आए 2 साथी खिलाड़ी रोहित के हाथ से बल्ला छीनकर रफूचक्कर हो जाते हैं. इसके बाद रोहित सूर्यकुमार यादव के साथ साथी खिलाड़ियों का पीछा करते हैं. मुंबई इंडियंस का एंथम जितना जोरदार है, अब टीम को भी खिलाड़ियों से ऐसे ही चमकदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. हालांकि, मुंबई टीम की परेशानी बढ़ी हुई है.

Tags: IPL 2023, Ishan kishan, Mumbai indians, Rohit sharma, Suryakumar Yadav



[ad_2]

Source link