[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटियों पर भद्दे कमेंट करने वालों पर दिल्ली पुलिस का डंडा चला है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स पर एफआईआर दर्ज की है. यह कार्रवाई दिल्ली कमीशन ऑफ वुमेन की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की शिकायत के आधार पर की गई है. स्वाति मालीवाल ने इस बाबत दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी. उनकी शिकायत को आधार बनाते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मालीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी. मालीवाल ने स्वयं सोशल मीडिया पर एफआईआर की कापी भी अपलोड की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरे नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की बेटियों पर हुई अभद्र टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. बहुत जल्द सभी दोषी गिरफ्तार होंगे और सलाखों के पीछे होंगे.” स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को भी टैग किया है.
मेरी नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने @ImVKohli और @MSDhoni की बेटियों पर हुई अभद्र टिपण्णियों के मामले में FIR दर्ज कर ली है। बहुत जल्द सभी दोषी गिरफ़्तार होंगे और सलाख़ों के पीछे जाएँगे। pic.twitter.com/IPFE7Uky0x
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 16, 2023
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने कोई शिकायत दिल्ली पुलिस को नहीं दी गई थी. दिल्ली महिला आयोग की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने यह एक्शन लिया है. विराट के सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटी वमिका और धोनी के पोस्ट पर बेटी जीवा को लेकर यूजर्स ने कई भद्दे कमेंट किए हैं.
स्वाति मालीवाल ने विराट कोहली उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, महेंद्र धानी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के सोशल मीडिया पोस्ट पर नीचे अभद्र टिप्पणी पर सवाल खड़े किए थे. उनका मानना है कि छोटी-छोटी बच्चियों के खिलाफ गंदे कमेंट करने से भी सोशल मीडिया यूजर्स नहीं चूक रहे हैं. इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने अपनी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi police, Ms dhoni, Vamika, Virat Kohli, Ziva dhoni
FIRST PUBLISHED : January 16, 2023, 14:37 IST
[ad_2]
Source link