DRDO CEPTAM Admit Card 2022 Released: DRDO ने जारी किया CEPTAM 2022 का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड 

[ad_1]

DRDO CEPTAM Admit Card 2022 Released: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनेल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने तकनीशियन-ए (TECH-A) टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (DRDO CEPTAM Admit Card 2022) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (DRDO CEPTAM Exam 2022) के लिए शामिल हो रहे हैं, वे DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (DRDO CEPTAM Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. DRDO CEPTAM 06 से 11 जनवरी 2023 तक तकनीशियन-ए पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ceptam10.com/ceptamvpapr20 पर क्लिक करके भी DRDO CEPTAM 2022 का एडमिट कार्ड (DRDO CEPTAM Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड (DRDO CEPTAM Admit Card 2022) देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार सूचना:- CEPTAM-10/DRTC Tech-A Tier-1 (CBT) परीक्षा 06-11 जनवरी 2023 के दौरान निर्धारित की गई है और CEPTAM-10/DRTC STA-B Tier-II (CBT) परीक्षा 12 जनवरी 2023 को निर्धारित की गई है.

DRDO CEPTAM Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड 

DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां ‘Click here to view/download the admit card for Tier-I (CBT) for Tech-A’ लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका DRDO CEPTAM Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
DRDO CEPTAM Admit Card 2022 डाउनलोड करें.
भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें.

ये भी पढ़ें…
SSC जल्द जारी करेगा GD Constable का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
मेट्रो में बिना परीक्षा मैनेजर बनने का गोल्डन चांस, जल्द करें अप्लाई

Tags: Admit Card, DRDO

[ad_2]

Source link